बरेली में अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़


बरेली, 3 अप्रैल 2025 – शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही अमन, भाईचारे और रूहानी माहौल में मनाया गया। सोमवार सुबह बाकरगंज स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की, जिसमें मुल्क की तरक्की, अमन और इंसानी भलाई की दुआएं की गईं।

क़ाज़ी ए हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा कादरी ने ईद का खुत्बा पेश करते हुए नमाज़ की इमामत की। उनके पहुंचते ही ईदगाह मजहबी नारों और भावनाओं से गूंज उठी। नमाज़ के बाद उन्होंने खासतौर पर मुल्क में अमन, भाईचारे और सुन्नी मुसलमानों की भलाई के लिए दुआ की।

ईद के इस मुबारक मौके पर जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया) और महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मिया) ने देशवासियों को मुबारकबाद दी और लोगों से गरीबों की मदद करने व नमाज़ की पाबंदी करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन मौलाना शम्स ने किया और अंत में दरगाह आला हज़रत व ख़ानक़ाह ताजुश्शरिया में हाजिरी दी गई।

इस मौके पर कई धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. मेहंदी हसन मोइन खानहाफिज इकरामसोहेल खानतस्लीम रज़ा सहित अन्य नामचीन शख्सियतें शामिल थीं।

बरेली में इस साल की ईद एक बार फिर मज़हबी सौहार्द और एकजुटता की मिसाल बन गई।

रिपोर्ट: निजाम खान, ब्यूरो चीफ, बरेली

Previous Post Next Post